आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। ॉ हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद अजीबोगरीब रंग दिख रहा है। एक तरफ बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही जिससे सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दूसरी तरफ दिन में तेज धूप के बीच शिमला का दिन का तापमान पांच डिग्री बढ़ने से 24 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक रहा।
नवंबर में गर्मी का 31 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। शिमला में अधिकतम तापमान 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
Author: Rm Global Tv

