शिमला में नवंबर के तापमान ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तीन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। ॉ हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद अजीबोगरीब रंग दिख रहा है। एक तरफ बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही जिससे सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दूसरी तरफ दिन में तेज धूप के बीच शिमला का दिन का तापमान पांच डिग्री बढ़ने से 24 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक रहा।

नवंबर में गर्मी का 31 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। शिमला में अधिकतम तापमान 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुफरी में 5.5 डिग्री की दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।मैदानी क्षेत्रों में पारा गिरने से सुबह-शाम की ठंड ने तीखा असर दिखाया है। कोहरे को लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और कोहरे के दौरान वाहन चलाने से परहेज की सलाह दी गई है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *