आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पठानकोट के नजदीक भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। पहाड़ीपुर पोस्ट के पास ये कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। सीमा पर तैनात सतर्क BSF ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए मोर्चा संभाला और कार्रवाई करते हुए घुसपैठिये को ढेर कर दिया।
घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। एहतियातन तलाशी अभियान व जांच प्रक्रिया तेज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई और गतिविधि भी जुड़ी थी।
Author: Rm Global Tv

