आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बिगड़े रिश्तों को लेकर गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताते हुए रिश्ते सुधारने की बात कही है।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रंधावा ने स्वीकार किया कि 2021 में कैप्टन के खिलाफ जाना उनकी बड़ी राजनीतिक गलती थी।
रंधावा ने कहा कि शर्मिंदगी के कारण वे पिछले पांच साल से कैप्टन से नजरें नहीं मिला पा रहे थे, लेकिन अब कैप्टन साहब का फोन आने के बाद सारी दूरियां खत्म हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाली अपने बेटे की शादी में वह कैप्टन को विशेष रूप से आमंत्रित करेंगे। कैप्टन शादी में परिवार के मुखिया यानी बतौर ‘दादा’ सभी रस्में निभाएंगे।
Author: Rm Global Tv

