आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। अमेरिका में तूफान से तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, 1800 फ्लाइट्स लेट हुईं और 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी तट पर समुद्र का पानी 14 साल में सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच सकता है। तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।
पूर्वी तट पर ‘नॉरईस्टर’ नाम का तूफान आगे बढ़ रहा है। इसके चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है।
Author: Rm Global Tv

