पंजाब में चुनाव से पहले बना नया गठबंधन:वारिस पंजाब दे, अकाली दल पुनसुरजीत और BSP साथ आएंगे, सीक्रेट मीटिंग हुई

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया गठबंधन बन सकता है। वारिस पंजाब दे, शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत और बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी गठजोड़ कर आगामी विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की तैयारी की है।

रविवार देर शाम फरीदकोट में अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी में बैठक हुई। इसमें चुनावी गठबंधन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

अकाली दल पुनर सुरजीत फरीदकोट के वरिष्ठ नेता अमनिंदर सिंह बन्नी ने बसपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गठबंधन का औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *