न बारिश, न बर्फबारी… फिर भी जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी ठंड, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।  जम्मू कश्मीर में 28 नवंंबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार के बाद मौसम में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में पहले ही तापमान सामान्य से नीचे है। फिलहाल, जम्मू संभाग में भद्रवाह और बनिहाल सबसे ज्यादा ठंडे हैं।घाटी में शुष्क मौसम के बीच भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है, जबकि मौसम की मानें तो 3 दिसंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क ही बने रहेंगे। इस बीच इसमें कोई बड़ी तबलीदी नहीं आएगी। हालांकि, इस दौरान कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घाटी में फिलहाल निष्क्रिय पश्चिमी विक्षोभ के तीन दिसंबर तक सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

ऐसे में तब तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इस बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और शीतलहर का प्रकोप भी बना रहेगा। इस बीच, बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, शीतलहर का प्रकोप बना रहा। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *