नेपाली PM बालेन शाह आज पहली बार भारत आएंगे:राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन कल से चलेगी, मोदी-बालेन उद्घाटन करेंगे

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज पहली बार भारत के दौरे पर आएंगे। दोपहर 3 बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे।

पीएम बालेन शाह का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे।

इसके बाद पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके बाद दोनों नेता भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *