अमेरिका में निखिल गुप्ता की सजा पर आज सुनवाई:आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप; कोर्ट में मौजूद रहेगा खालिस्तानी आतंकी

आर एम गोलबल टीवी

गुरदासपुर। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को आज सजा सुनाई जाएगी।

न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान पन्नू भी खुद मौजूद रहेगा। 2023 में हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद पहली बार दोनों का आमना-सामना हो सकता है।

55 साल के निखिल गुप्ता ने इस साल फरवरी में अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार कर लिए थे। अमेरिकी अभियोजकों ने उसके लिए 24 साल की जेल मांगी है।

वहीं, गुप्ता के वकीलों ने सजा घटाकर 12 साल करने की अपील की है। अमेरिकी जिला जज विक्टर मारेरो स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे सुनवाई करेंगे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *