चंडीगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें 3 महीने रद्द:कोहरे के चलते फैसला, अमृतसर, कटरा और डिब्रूगढ़ शामिल; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने और यहां आने वाली 8 ट्रेनों को करीब 3 महीने के लिए रद्द करने का फैसला लिया है।

इनमें अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, फिरोजपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेनों का संचालन 1 और 2 दिसंबर से बंद होगा, जो फरवरी के अंत या मार्च 2027 की शुरुआत तक रद्द रहेंगी।

कोहरे के कारण ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने लोको पायलटों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों की रफ्तार सामान्य रूप से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है, उन्हें कोहरे के दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। इससे ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो सकती है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *