आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर में CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में घेर लिया है। बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।
सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को पकड़ने के लिए कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार लतीफ एक मस्जिद में छिपा है।
सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से लतीफ से वीडियो कॉल की। उसे सरेंडर करने को कहा। यह भी आश्वासन दिया कि “हम तुम्हारे साथ हैं।” इस पर लतीफ कहता है- मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। अल्लाह को देखूंगा। सरेंडर नहीं करूंगा
Author: Rm Global Tv

