आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। अमृतसर में गोल्डन टेंपल के आसपास श्रद्धालुओं को जबरन कमरे दिलाने के लिए आवाजें लगाने वालों के खिलाफ निहंगों ने कार्रवाई की है। निहंगों ने ऐसे लोगों को पकड़कर थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है।
उनका कहना है कि ये लोग बाहर से आने वाली संगत को रास्ते में रोककर जबरदस्ती कमरों के बारे में पूछते हैं और उन्हें परेशान करते हैं।
करीब 4 महीने पहले ऐसे आवाजें लगाने वालों का फैमिली ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें महिला ने कहा था- यहां गरीब आदमी भी घूमने क्या आए, रूम वाले बहुत तंग करते हैं। तभ भी निहंगों ने कार्रवाई की थी।
Author: Rm Global Tv

