आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह साढ़े 3 साल बाद जेल से बाहर आएंगे। अमृतसर कोर्ट ने उन्हें आज (14 नवंबर) दोपहर 12 से 3 बजे तक कस्टडी पैरोल दी है।
वह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद तुरंत जेल लौटेंगे। भोग समागम में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। हालांकि, अभी उनके यहां आने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
परिवार ने कोर्ट में दोबारा याचिका लगाई है कि 14 नवंबर के बजाय उन्हें 17 नवंबर को पैरोल दी जाए, क्योंकि इतनी जल्दी वह अंतिम संस्कार नहीं कर सकते।
कोर्ट ने कहा कि अमृतपाल अपने आने–जाने का खर्च खुद उठाएं, लेकिन अभी तक यह तय नहीं है कि वह डिब्रूगढ़ जेल से कैसे अमृतसर आएंगे, फ्लाइट या स्पेशल हेलिकॉप्टर से? परिवार को खर्च भी नहीं बताया गया है।
Author: Rm Global Tv

