जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, यूपी-राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 414 पहुंचा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे उत्तरी राज्यों में पारा गिर गया है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा पास में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हिमाचल में बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज और कल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के लखनऊ समेत 25 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर कैटेगरी में बना हुआ है। शनिवार सुबह ITO पर AQI 414 पहुंच गया है। गुरुग्राम में AQI 324 दर्ज किया गया है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *