दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले विवाद:बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस को पत्र लिखा; नशे वाले गाने रोकने को कहा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और भोपाल के बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने कॉन्सर्ट में बच्चों की एंट्री और गानों की सामग्री को लेकर चिंता जताई है।

इकाई ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में कुछ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ निवासी प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है।

पत्र में कहा गया है कि कॉन्सर्ट में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान बजने वाले गानों, तेज आवाज और लाइटिंग का बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *