आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर अंतिम फैसला आज दिल्ली में होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल को दिल्ली बुला दिया है। दिल्ली में दोनों नेताओं की गठबंधन पर डिटेल बातचीत होगी। इसमें गठबंधन से पहले सीट शेयरिंग से लेकर सीमए फेस के मुद्दे पर गठबंधन का रोडमैप तैयार होगा।
आज गठबंधन पर सहमति न बनी तो भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल अकेले-अकेले चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अकाली दल पुनरसुरजीत भी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होने की स्थिति में भाजपा के साथ न आने का ऐलान कर चुका है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह की घोषणा के बाद गठबंधन में सीटों को लेकर कुछ फेरबदल हो सकता है।
ऐसे में भाजपा के कोटे की सीटें बढ़ सकती हैं। सुखबीर बादल को अचानक दिल्ली बुलाए जाने के कारण बीबी जगीर कौर की आज अकाली दल में वापसी टल गई है। दरअसल सुखबीर बादल ने बीबी जगीर कौर के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करना था। अब दिल्ली से लौटकर वो उन्हें शामिल करवाएंगे।
Author: Rm Global Tv

