आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने मंगलवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 140 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 29 IAS और 111 PCS अधिकारी शामिल हैं।
मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत 6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदल दिए गए हैं। मोहाली में आदित्य डचलवाल, रूपनगर में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसपचन को DC नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 2024 बैच के 9 युवा IAS अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक विभागों, नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
Author: Rm Global Tv

