दीवाली की आतिशबाजी से बेहद खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, स्मॉग की चादर से ढकी राजधानी; AQI पहुंचा 400 पार

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।  दीवाली की आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, घने स्मॉग और कोहरे के कारण कई इलाकों में आज सुबह विजिबिलिटी भी कम रही। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। हालांकि, औसत AQI 368 दर्ज किया गया। 

दीवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली के आसमान में गहरी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता कम हो गई यह 50 मीटर तक पहुंच गई। सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग एयरपोर्ट पर 50 मीटर और आईजीआई एयरपोर्ट पर 350 मीटर दर्ज की गई।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *