नवी मुंबई में घर के बाहर दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग, दोनों गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। महाराष्ट्र में त्योहारों के माहौल के बीच नवी मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात कोपरखैरणे सेक्टर 1 के SS3 इलाके में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई। एक घर के बाहर दो सहेलियां खड़ी थीं, तभी आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में एक युवती के कान के पास और उसकी दूसरी सहेली की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में चीख-पुकार मच गई और दोनों युवतियां लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *