आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और होटल एसोसिएशन पालमपुर के अध्यक्ष विनय शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में होटल संचालन से जुड़े शुल्क बढ़ाने के फैसले पर प्रदेश सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने होटल कारोबारियों पर आर्थिक बोझ डालकर पर्यटन क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ाई हैं। शुल्क में 150 प्रतिशत तक की वृद्धि सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली दर्शाती है। शर्मा ने कहा कि पर्यटन उद्योग पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
ऐसे में छोटे होटल संचालकों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संशोधित शुल्क ढांचे के तहत 10 से 13 कमरों वाले छोटे होटलों का पांच साल का शुल्क 72 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
Author: Rm Global Tv

