आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के विवाह समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विवाह समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों समेत कई नेताओं ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
समारोह का आयोजन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के लुटियंस दिल्ली स्थित निजी आवास पर मंगलवार को हुआ। रिया बादल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह के साथ शादी की।
मनप्रीत बादल ने कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें बेटी की शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया था। इस दौरान उनकी पत्नी वीनू बादल, बेटा और बेटी रिया भी मौजूद थे। मनप्रीत बादल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा कर उनका आभार जताया था।
Author: Rm Global Tv

