आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में किसी भी मुद्दे पर खुली बहस के लिए चुनौती दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी सरकार हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए संसद को सुचारु रूप से चलने देना आवश्यक है. शाह ने राहुल गांधी से कहा, “हिम्मत है तो देश की जनता के सामने चर्चा कर कर दिखाइए.” अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि केवल हाथ में संविधान लेकर चलने से संवैधानिक मूल्यों का समर्थन नहीं होता, बल्कि आचरण भी संवैधानिक होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने संसद के कामकाज को बाधित कर रखा है, जिससे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है.
Author: Rm Global Tv

