आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार रात दिल्ली में हुए शो में कॉकरोच पार्टी के लोगों जवाब दिया। दिलजीत ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म सतलुज का मजाक उड़ाया गया। पंजाबियों को मत सिखाओ की लड़ाड़ियां कैसे लड़नी हैं। बिना किसी का नाम लिए दिलजीत ने कहा कि जिस फिल्म का आप लोग स्टेज पर खड़े होकर मजाक उड़ा रहो हो, उस फिल्म के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं सभी को सपोर्ट करता हूं। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी सतलुज पर रोक लगाने से कुछ नहीं होने वाला। कोई हमसे नफरत करता है तो करे, मैं तो सभी से प्यार करता हूं और मेरा सभी को आई लव यू है। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में पहले धरने पर CJP ने दिलजीत से सपोर्ट मांगा था, इस पर दिलजीत ने कहा कि ये पॉलिटकल धरना है और मुझे राजनीति से दूर ही रखो। इसके बाद CJP ने अपने स्टेज से दिलजीत की सतलुज मूवी को लेकर टिप्पणी की थी जिसका उन्होंने दिल्ली के शो में जवाब दिया।
Author: Rm Global Tv

