आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात से मौसम बदलेगा। जिस कारण अगले 48 घंटे तक राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार है। इस दौरान लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।
29 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर भागों में मौसम खराब रहेगा। इस दिन कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिले में आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट दिया गया है। 30 अक्टूबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में चेतावनी दी गई है।
मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। अभी भी सुबह-शाम और रात के समय ऊंचे पहाड़ों पर ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ट्राइबल एरिया में ठंड का असर ज्यादा है।
Author: Rm Global Tv

