आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड शो के दौरान हुए बवाल में पंजाब सिंगर मनिंदर बुट्टर की भी एंट्री हो गई है। बुट्टर ने विवाद में अपना नाम आने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें मंत्री ने दलेर मेहंदी को फटकारते हुए कहा था- मनिंदर बुट्टर यहां से पिटकर गया था।
इस पर बुट्टर ने कहा है कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर मेरे शो में कुछ हुआ था तो उसका वीडियो जारी करिए। आपने ही मंच पर आकर मुझे पहाड़ी टोपी पहनाई थी। उसे पहनकर ही मैंने पूरा शो किया था।
बुट्टर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर यह भी कहा- आपने मेरे पिता को इसमें घसीटा, यह सही नहीं है। वह सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। उन्हें तो कुछ पता भी नहीं। मुझे बहुत बुरा लगा।
बता दें कि 18 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। वह मंच पर खुद न गाकर केवल लिपसिंक कर रहे थे। इससे नाराज मंत्री ने कहा था- आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे, गाएंगे क्या?
Author: Rm Global Tv

