तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार:पुलिसकर्मियों पर हमला किया, 4 गिरफ्तार, बाकी की तलाश में 17 टीमें; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। रात भर सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी 13 कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। जेल कर्मचारियों को रात में एक कैदी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब कर्मचारी सेल में पहुंचे, तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए।

तमिलनाडु में कैदियों के फरार होने की यह घटना 1995 के बाद की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है। 1995 में वेल्लोर किले के अंदर बने स्पेशल डिटेंशन कैंप से LTTE संगठन के 43 संदिग्ध सुरंग बनाकर फरार हो गए थे। यह सुरंग करीब 153 फीट (47 मीटर) लंबी थी।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *