अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या:गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था, बाहर निकलते समय अंधाधुंध फायरिंग हुई, दोस्त भी घायल

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर।

अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुद्वारे में माथा टेककर लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नेता के भाई पर 7 से 8 गोलियां चलाई गईं।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मामले की जांच करने पहुंच पुलिस ने वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।

पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि वारदात के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *