आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। हिमाचल में हुई ताजा बर्फबारी से पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। पंजाब के कई जिलों में शनिवार देर शाम आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। बरनाला-संगरूर सहित कई जिलों में बारिश से टेंपरेचर में गिरावट आई है।
चंडीगढ़ में 25 अक्टूबर से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।
पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा 32.4 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। 28 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में मुख्य रूप से साफ मौसम रहने का संकेत है।
Author: Rm Global Tv

