आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। मानसा में परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए गठित संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार की ओर से कई मांगें मानने के लिखित आश्वासन के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। कमेटी ने मुख्यमंत्री और पंजाब के DGP के इस्तीफे की मांग को प्रमुख बताते हुए सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा है। साथ ही झोटा के नाम पर ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए बजट मंजूर करने की मांग उठाई है।
कमेटी ने 25 अक्टूबर यानि रविवार को पंजाबभर में दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक पंजाब के गांवों और शहरों में आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं, मानसा में चल रहे मोर्चे पर दोपहर 2 बजे विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
कमेटी ने किसान-मजदूर संगठनों, कर्मचारी संगठनों, दुकानदारों और आम लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इसके अलावा मानसा और आसपास के जिलों के गांवों से लोगों को मोर्चे पर पहुंचने का आह्वान किया गया है। कमेटी ने प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक लोगों को मानसा पहुंचने की अपील की है। यहां दोपहर 2 बजे झाड़ू जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
Author: Rm Global Tv

