आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। उत्तराखंड के टिहरी जिले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंगर मीका सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कहा कि दलेर मेहंदी को जिस तरह मंच पर डांटा गया और उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया, वह गलत था।

इससे उनकी छवि खराब हुई है। मीका ने कहा, “दलेर जी की जो इमेज उन्होंने खराब की, वह बहुत गलत है। मैं उनको कभी माफ नहीं करूंगा।”

मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी बेहद विनम्र स्वभाव के हैं। अपमानित किए जाने के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम पूरा किया। मीका के मुताबिक, वह इस घटना से बेहद गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने सोच-समझकर अपनी बात रखी।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *