दिल्ली कॉन्सर्ट पर दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब:लाइव आकर बोले-हवा में तीर मत चलाओ,सारी परमिशन मिल गई हैं, 30 को दिल्ली में मिलूंगा

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 तारीख को होने वाले दिलजीत दोसांझ के रुपये औरा इंडिया टूर को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब हंगामा चल रहा था। पहले लगातार ये दावे किए जा रहे थे कि कॉन्सर्ट नहीं होगा और परमिशन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। लेकिन अब कॉन्सर्ट की सारी परमिशन मिल चुकी हैं और खुद दिलजीत ने सामने आकर इन सब अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

इंस्टाग्राम पर अपने चिर-परिचित मस्तमौला अंदाज में लाइव आकर दिलजीत ने उन लोगों की जमकर क्लास लगाई जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे। हाथ में गर्म पानी का कप लिए दिलजीत ने सुबह-सुबह फैंस से जुड़ते हुए कहा आज बहुत अच्छा दिन है कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *