झोटा हत्याकांड, 12 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं:SIT का दावा- 11 मांगें मानी, कमेटी बोली- CM-DGP का इस्तीफा चाहिए; आज राकेश टिकैत पहुंचेंगे

आर एम गलोबलटीवी

गुरदासपुर। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 12 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिवार और एक्शन कमेटी CM और DGP के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।

हालांकि SIT में शामिल IAS अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि 11 मांगों को मान लिया गया है। इसके बारे में लिखित पत्र भी परिवार और एक्शन कमेटी को दिया गया है।

आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित विभिन्न राज्यों के किसान नेता मानसा पहुंचेंगे। किसान नेता झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे और प्रदर्शन की अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे।

एक्शन कमेटी बोली- इस्तीफे के बिना नहीं बनेगी सहमति झोटा हत्याकांड को लेकर एक्शन कमेटी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया। कमेटी के सदस्य मानिक गोयल ने कहा कि परिवार की पहली दो मांगें मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी के इस्तीफे की हैं। जब तक दोनों इस्तीफा नहीं देते, तब तक सरकार के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकती।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गठित विशेष जांच टीम (SIT) के साथ बैठक हुई थी। इसमें सरकार ने कई मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *