झोटा हत्याकांड, 10 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं:SIT से दूसरी बैठक भी बेनतीजा; 10 मांगों पर अड़े, आरोपी केमिस्ट की आज कोर्ट में पेशी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम को आज (22 अक्टूबर) कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनका आज रिमांड खत्म हो रहा है। पुलिस इनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

हत्या के 10 दिन बाद भी झोटा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उनकी डेडबॉडी मानसा के सिविल अस्पताल में रखी हुई है। परिवार और एक्शन कमेटी CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव का इस्तीफा समेत 10 मांगों को लेकर अड़ा हुआ।

बुधवार को पंजाब सरकार की ओर से गठित 3 महिला IAS अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और झोटा के परिवार सहित एक्शन कमेटी के बीच दूसरे दौर की बैठक में भी अंतिम सहमति नहीं बन सकी।

इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो सकता है, क्योंकि झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने धरने के दौरान संगत से पोस्टमॉर्टम करवाने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, इंसाफ कमेटी और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति न बनने के कारण पोस्टमॉर्टम का फैसला नहीं लिया गया।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *