आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब सरकार और सरकारी मुलाजिम एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब सरकार ने मुलाजिम संगठनों को 21 अक्टूबर यानी आज मीटिंग के लिए बुलाया है। हालांकि मुलाजिम संगठनों ने सरकार के लेटर को ठुकरा दिया है।
साझा मुलाजिम फ्रंट के प्रमुख सुखचैन सिंह विर्क ने साफ कर दिया कि राज्यभर के करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारी आज और कल, दो दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहेंगे। 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान भी कामकाज नहीं करेंगे।
यही नहीं, साझा मुलाजिम फ्रंट के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान छुट्टी करने वाले मुलाजिमों पर कार्रवाई की गई तो इसका खामियाजा सरकार को बड़े संघर्ष के रूप में झेलना पड़ेगा।
मुलाजिम नेताओं ने साफ कर दिया कि इन दो दिनों में जो भी सरकारी कर्मचारी सरकारी दफ्तरों में उपस्थित रहेगा, उसे सरकार का हितैषी और मुलाजिम विरोधी माना जाएगा। साझी तालमेल कमेटी ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
Author: Rm Global Tv

