आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। उत्तराखंड में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद में अब उनके भाई के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, कपिल शर्मा भीभी उनके पक्ष में खुलकर सामने आए हैं। अनुपम खेर इस समय विदेश में हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, वह भी खुले मंच पर। यह उचित नहीं है। किसी पर इस तरह सार्वजनिक रूप से लांछन लगाना गलत है। जबकि कपिल शर्मा ने उनकी सर्जरी की बात बताई है। जबकि रैपर बादशाह का कहना है कि दलेर मेहंदी के साथ जो हुआ है, वह गलत है। महान कलाकार सम्मान के हकदार है, खासकर तब, जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हो, हमेशा आदर और सम्मान हो।
अनुपम खेर ने कहा, “मैं विदेश में हूं। वीडियो देखा कि दलेर मेहंदी मंच पर गा रहे थे। कोई मंत्री जी मंच पर चढ़कर बदतमीजी से बात कर रहे थे। बहुत कुछ कह रहे थे। मैं वहां पर नहीं था, इसलिए मुझे पता नहीं है। मैं दलेर मेहंदी को पिछले 25 से 30 साल से जानता हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। वास्तव में, वह बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं मिला हूं। हो सकता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हमारे एक दोस्त डॉक्टर हैं, जो वहां मुझे मिलते रहते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछता हूं। दो-तीन साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।”
Author: Rm Global Tv

