टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी:सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला; दिल्ली से 4 और अरेस्ट, इनमें 2 महिलाएं

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया।

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मंगलवार को 4 और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे।

आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने फायरिंग करने वाले बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था।

मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। टाइगर खुद उसे कार से अस्पताल ले गए थे।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *