पंजाब को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान! चिट्टा तस्करों को चुन-चुनकर जेल भेजेगी केंद्र सरकार

 

आर एम ग्लोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप-दा सरकार’ ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि AAP सरकार के संरक्षण में फल फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों से वह मंगलवार, 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में मुलाकात करेंगे।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नशे के काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और पंजाब के लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

अंत में अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश को नशे के कारोबार से मुक्त करने का संकल्प भी दोहराया। गृह मंत्री के इस बयान से पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *