आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों शो ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा 2’ होस्ट कर रही हैं। शो 10 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है। सोनाली मानती हैं कि रिश्तों में परफेक्शन जरूरी नहीं। छोटी-मोटी नोकझोंक, झगड़े और एक-दूसरे को मनाने में ही रिश्तों की खूबसूरती है। उनके मुताबिक, पार्टनर को बदलने के बजाय उसे जैसा है, वैसा स्वीकार करना चाहिए।
दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली ने शो के नए सीजन, पति गोल्डी बहल के साथ 20 साल से ज्यादा की शादीशुदा जिंदगी, रिश्तों के झगड़ों और सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने के दबाव पर बात की। उन्होंने बताया कि गोल्डी को उनकी कौन-सी आदत परेशान करती है, यह जानने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। सोनाली के मुताबिक, बीमारी के बाद पति का साथ उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा है।
Author: Rm Global Tv

