जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जुटना शुरू, कई हिरासत में:सड़कों पर कील लगाई गई; दीपके मुंबई से दिल्ली रवाना, बोले- ये ताकत नहीं, डर की निशानी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिश नहीं दी है।

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस पर जुटने लगे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटा रही है और उन्हें हिरासत में ले रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *