आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। बठिंडा में टैटू बनाते समय बनाए जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि शरीर के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए वीडियो सार्वजनिक करने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निजी अंगों पर बनवाए गए टैटू कई बार शादी के बाद वैवाहिक जीवन में विवाद और परिवार टूटने की वजह बनते हैं।
खालसा ने टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा- वह इस तरह के वीडियो पोस्ट न करे और पहले जो पोस्ट किए गए हैं, उन वीडियो को हटा दे। हालांकि आर्टिस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा और उसके इंस्टाग्राम ‘K4u टैटूज’ पर अभी भी ऐसे वीडियो पड़े हैं।
इधर, विवादों में घिरे टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा है। टैटू ग्राहक की मांग पर बनाए जाते हैं और वीडियो भी उनकी सहमति से रिकॉर्ड व सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं, ताकि संभावित ग्राहकों तक उनके काम की जानकारी पहुंच सके।
Author: Rm Global Tv

