दीपके बोले- सरकार ने जंतर-मंतर को जेल बनाया:धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली का जीना मुश्किल किया; आज फिर कॉकरोच पार्टी-सरकार की बातचीत

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को जेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए दिल्ली के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।

CJP ने कहा है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। शुक्रवार को दूसरी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव दिए हैं, जिन पर चर्चा जारी है।

CJP ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *