केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने इस्तीफा दिया:मोदी कैबिनेट में पंजाब से इकलौते मंत्री थे, BJP ने राज्यसभा टिकट नहीं दी थी

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को 24 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। बिट्‌टू को कुछ समय पहले भाजपा ने राज्यसभा की टिकट नहीं दी थी, जिस वजह से वे अब सांसद नहीं थे।

वे केंद्र सरकार में पंजाब से BJP के इकलौते राज्य मंत्री थे, उन्हें रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग दिया गया था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। अब बिट्‌टू अगले साल होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

रवनीत बिट्‌टू ने लुधियाना से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया। इसके बाद 21 जून को कार्यकाल खत्म हो गया।

इसके बाद भाजपा ने उनकी जगह अमृतसर से भाजपा नेता तरुण चुघ को राज्यसभा भेज दिया। हालांकि नियमों के मुताबिक बिट्‌टू बिना सांसद बने भी 6 महीने यानी 21 दिसंबर तक मंत्री बने रह सकते थे, लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *