आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। मोहाली के मटौर थाने में पंजाबी सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने और हथियार के इस्तेमाल के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक रेअमंत मरवाहा की शिकायत के आधार पर की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टी-सीरीज के साथ गानों की डील नहीं होने की रंजिश के चलते सिंगर ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।-सीरीज के साथ डील को लेकर शुरू हुआ विवाद: पुलिस के अनुसार, यह घटना मोहाली के सेक्टर-70 स्थित होमलैंड के एक फ्लैट में हुई। रेअमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब 5 वर्षों से मेलोडी हाउस नाम से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं। रेअमंत मरवाहा के मुताबिक, करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने टी-सीरीज में गानों की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था।
Author: Rm Global Tv

