विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा हाईकोर्ट पहुंचे:50 बम वाले बयान पर FIR रद करने की मांग; गिरफ्तारी पर लग चुकी रोक

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे। मामले में आज अदालत सुनवाई करेगी। बाजवा ने हाईकोर्ट से एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की है।

इस मामले की पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए बाजवा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी। अदालत ने सरकार से जवाब भी मांगा था। अब इस मामले में आज फिर सुनवाई होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई पर फैसला हो सकता है।

’50 बम पंजाब पहुंचने’ वाले बयान पर FIR

यह मामला बाजवा के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि पंजाब में 50 बम पहुंच चुके हैं। इनमें से 18 फट चुके हैं, जबकि 32 अभी फटना बाकी हैं। इस बयान के बाद पंजाब पुलिस ने मोहाली के साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *