जंतर-मंतर पर लगातार तीसरी रात हजारों प्रदर्शनकारी जुटे:दावा- नड्डा-जितेंद्र सिंह मेदांता में वांगचुक से मिले; संसद मार्च हिंसा मामले में 9 से ज्यादा FIR

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।

इधर, दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 9 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं। इनमें RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए 250 से ज्यादा वीडियो खंगाले जा रहे हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *