पठानकोट के मुक्तेश्वर धाम में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया:बम धमाके की धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट; 24 घंटे तैनात रहेगी QRT

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। पंजाब के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने और ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी क्रम में, जिला पठानकोट के गांव डूंग स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

धमकी भरे पत्र में मुक्तेश्वर धाम मंदिर का नाम सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर रहा है। अधिकारियों की ओर से लगातार धाम में विजिट का जा रही है और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ ने बताया कि मुक्तेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) स्थापित किया गया है। अब गुफाओं और मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को इस सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

यह उपकरण किसी भी व्यक्ति के पास मौजूद हथियार, चाकू या अन्य संदिग्ध धातु सामग्री का तुरंत पता लगाने में सक्षम है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर यह अलार्म के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों को तत्काल सतर्क कर देगा।

24 घंटे तैनात रहेगी क्यूआरटी डीएसपी ने बताया कि मंदिर परिसर, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। मंदिर के ऊपरी पार्किंग स्थल के समीप क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 24 घंटे तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां मंदिर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और नियमित गश्त भी जारी है।

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता इस बारे में डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *