आर एम गलोबल टीवी
गुरदासपुर। पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। बढ़ते तापमान को देखते हुए पंजाब सरकार ने आज से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है।
चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है।
रविवार को बठिंडा में 44.6 डिग्री पहुंचा पारा पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Author: Rm Global Tv

