पंजाबी सिंगर का राखी सावंत के कपड़ों पर तंज:दिल पे जख्म खाते हैं… पर एक्ट्रेस ने पीटा सीना, खान बोले- ये क्या पहनकर आई आप

आर एम गलोबल टीवी

गुरदासपुर। बॉलीवुड एक्टर राखी सावंत मुंबई में पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच बातचीत हुई, जो सामने आई है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिनट 3 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। ये कॉन्सर्ट मुंबई के फेयरमोंट होटल में शनिवार (23 मई) को था।

वीडियो की शुरुआत में राखी मंच पर खान साब के ठीक बगल में बैठी हुई हैं और अपने फोन से सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। लाल रंग का ट्रेंडी चश्मा और घुंघराले बालों में राखी हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में दिख रही हैं।

तभी राखी सावंत सिंगर से फरमाइश करते हुए कहती हैं मेरे लिए तो वही रिपीट कर दो भाई। इसके बाद खान साब मशहूर गजल दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं गाने लगते हैं। गाना सुनते ही राखी जोश में आकर अपने सीने पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगती हैं।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *