पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल रेट 9 दिन में तीसरी बार बढ़े:मोहाली में सबसे महंगा; शिमला में पहली बार पेट्रोल ₹100 पार; सब्जियां-राशन और महंगा होगा

आर एम गोलबल टीवी

गुरदासपुर।

पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा ₹103.39 पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। यानी महज 9 दिनों के भीतर तीसरी बार लोगों को महंगे ईंधन का झटका लगा है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल अब ₹98.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹86.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 15 मई से पहले डीजल ₹82.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब लगभग 4 रुपए तक महंगा हो चुका है। हिमाचल के शिमला में भी तेल कीमतों में इजाफा हुआ। पेट्रोल अब 100 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 रुपए 17 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *