ट्रम्प की बेटी को जान से मारने की धमकी:ईरानी सेना से जुड़े आतंकी ने प्लानिंग की, FBI ने इराकी युवक को पकड़ा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प को कथित तौर पर हत्या की धमकी दी गई थी। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) समर्थक आतंकी ने इवांका को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 32 साल के इराकी नागरिक मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने इवांका की हत्या करने की कसम खाई थी।

आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था, जहां इवांका और जैरेड का करीब 24 मिलियन डॉलर का घर है।

उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा था कि अमेरिका वाले यह समझ लें कि सिर्फ बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा।

Rm Global Tv
Author: Rm Global Tv

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *